बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने माता-पिता उनके घर आई एक नन्ही परी

Arti Jha
2 Min Read

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं।  बिपाशा-करण ने 2016 में शादी की थी, जिसके 6 साल बाद बिपाशा बसु 11नवंबर को मां बनीं। बिपाशा बसु से पहले 6 नवंबर को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बने थे।आलिया भट्ट ने भी एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

हाल ही में बिपाशा ने गाउन पहनकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया था, जिसमें बिपाशा बसु बेहद खूबसूरत लग रही थीं।  43 साल की उम्र में मां बन गई हैं बिपाशा बसु, प्रेग्नेंसी के दौरान बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही थीं.  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी इस दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बिपाशा-करण ने शादी कर ली।

बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद फिल्म ‘अजनबी’ आई, जिसमें बिपाशा करीना कपूर, अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा बसु को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। बिपाशा बसु की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राज’ थी। जिसके बाद बिपाशा सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।अपने करियर के शुरुआती दिनों में बिपाशा बसु ने अभिनेता जॉन इब्राहिम को डेट किया था।  दोनों का रिश्ता करीब 9 साल तक चला और फैंस को भी दोनों की जोड़ी पसंद आई लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply