सर्दियों में खजूर खाने के बेहतरीन फायदे

Arti Jha
2 Min Read

सर्दी का मौसम आते ही बाजार में खजूर की डिमांड काफी तेज हो जाती है।दरअसल खजूर में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण इसे ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है।खजूर न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।दरअसल खजूर को पोषक तत्वों और सूक्ष्म पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है।रात को दूध के साथ खजूर खाना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।आइए जानते हैं ठंड के मौसम में खजूर हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों को ट्रिगर करता है।खजूर में पाया जाने वाला फाइबर इस खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने का काम करता है जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सर्दियों में अपनी डेली डाइट में खजूर जरूर शामिल करना चाहिए।खजूर में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी कारगर माना जाता है।ऐसे लोगों को रोजाना करीब चार खजूर का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर बहुत अच्छी चीज मानी जाती है।खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है।डायबिटीज के मरीजों को रिफाइनरी शुगर से दूर रहना चाहिए और खजूर का सीजन आते ही इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply