दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का ऐलान हो सकता है आज

Arti Jha
3 Min Read

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का ऐलान हो सकता है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।शुक्रवार शाम चार बजे कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय में प्रेस वार्ता होगी।इसमें चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा सकता है, जिसमें दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 8 दिसंबर से पहले कराए जा सकते हैं. इसके साथ ही दिल्ली में निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है।जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर तक मतदान केंद्रों की सूची पर आपत्ति दर्ज करायी गयी है।इसके बाद चुनाव अधिकारियों को सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 4 नवंबर को आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया है, जो कि  पूरा किया जा रहा है।छह नवंबर को सभी नए वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।ऐसे में शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की घोषणा की जा रही है।

एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होंगे।पहले दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांटा गया था और कुल 272 वार्ड थे।  ताजा परिसीमन में वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की सूची जारी की थी।इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी।वहीं 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों का दावा है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी जोन के असिस्टेंट कमिश्नर जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।साथ ही शिक्षा विभाग के उप निदेशक को मुख्य शक्ति का उप-नोडल अधिकारी बनाया गया है।

राज्य चुनाव आयोग ने पिछले तीन निगमों चुनाव के लिए फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी।  इसके लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे।  चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगवाई गईं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply