बदल गए है,चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों के समय  सारणी जानने के लिए पढ़ें, ये खबर

Arti Jha
2 Min Read

चंडीगढ़ के अस्पतालों में जांच के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है।  शहर के कई अस्पतालों के समय में बदलाव किया गया है।  ऐसे में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय भी बदल गया है।  अब मरीजों को नई समय सारिणी के साथ अस्पताल आना होगा, नहीं तो उन्हें बिना वजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 जानकारी के लिए आपको बता दें कि चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल समेत शहर के औषधालयों और सिविल अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल दिया गया है।

सर्दी का मौसम शुरू होते ही चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए समय सारिणी में बदलाव किया है।  ऐसे में शहर के सरकारी, सिविल अस्पताल और डिस्पेंसरी अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे.  एक जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 और शहर के सभी औषधालयों को 16 अक्टूबर 2022 से 15 अप्रैल 2023 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बदल दिया गया है।

स्वास्थ्य निदेशक डा. सुमन सिंह ने बताया कि ईएसआइ डिस्पेंसरी सेक्टर-29, ईएसआइ सेक्टर-23, यूटी सचिवालय और हाईकोर्ट डिस्पेंसरी में पुराने समय में ही खुलेगी। यानी इन डिस्पेंसरियों में मरीज पहले की तरह सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक इलाज और दवाइयां ले सकते हैं। वहीं पीजीआइ चंडीगढ़ और गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बताते चलें कि चंडीगढ़ के अस्पतालों की टाइमिंग में गर्मियों और सर्दियों के मौसम में बदलाव किया जाता है। गर्मियों में उक्त अस्पतालों व डिस्पेंसरियों का समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक होता है, जबकि ठंड के मौसम में समय बदलकर एक घंटा बढ़ा दिया जाता है। ऐसे में अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, तो स्वास्थ्य विभाग ने टाइम बदलकर सुबह नौ से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है। नई समय सारिणी 16 अक्टूबर से 15 अप्रैल 2023 तक लागू होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply