एक्ट्रेस नोरा फतेही 2022 में वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली है

Arti Jha
2 Min Read

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर चर्चा में रहती हैं।  एक तरफ जहां नोरा के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका सिजलिंग अंदाज फैंस के दिलों को भा जाता है।इसी बीच नोरा ने कुछ ऐसा किया है जिससे देश का नाम रोशन हो गया है। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करेंगी।नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली हैं और वो दिसंबर में परफॉर्म करेंगी।

आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली हैं।  नोरा विश्व मंच पर भारत और विशेष रूप से दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं। नोरा फतेही फीफा के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस करती नजर आएंगी।नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी, उसे मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर रेडऑन ने कंपोज किया है, जो दुनिया के मशहूर रिकॉर्ड मेकर्स में से एक है।नोरा फतेही फीफा के उद्घाटन और समापन दोनों समारोहों में प्रस्तुति देंगी।बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में एक लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

बता दें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 42.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वह खुद 430 लोगों को फॉलो करती थीं। नोरा फतेही अब तक 1743 पोस्ट कर चुकी हैं।नोरा फतेही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।  कई फैंस ने नोरा फतेही को इंस्टा क्वीन भी कहा। नोरा फतेही के हॉट अंदाज और कातिलाना डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply