बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाईका अरोङा और अर्जुन कपूर जल्द करने जा रहे हैं, शादी 

Arti Jha
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन अब लगता है कि दोनों शादी करने वाले हैं।मलाइका अरोड़ा ने आज एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है।  मलाइका अरोड़ा ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट लग रही हैं।  लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा है वह कैप्शन है जो मलाइका ने पोस्ट के साथ लिखा है।

मलाइका ने कैप्शन में लिखा- मैंने हां कहा और तीन डबल हार्ट इमोजी बनाए।मलाइका के एक पोस्ट शेयर करते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। मलाइका को सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं।  ये तो साफ नहीं है कि दोनों कब शादी कर रहे हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक इस साल दिसंबर में ये कपल सात फेरे ले सकता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया है और अक्सर रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं तो अर्जुन कपूर ने पोस्ट करके उसे अफवाह बताया था। फैंस के साथ हम भी अर्जुन और मलाइका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply