म्यूजिक डायरेक्टर मिथून और पलक मुच्छल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए 

Arti Jha
2 Min Read

बॉलीवुड के कई हिट गानों को अपनी आवाज देने वाली पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथून शादी के बंधन में बंध गए हैं।  दोनों ने अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी की है।  पलक मुच्छल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए शादी की ऑफिशल जानकारी दी है।उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सिंगर पलक ने लिखा, ‘आज हम दोनों हमेशा के लिए एक हो गए हैं।’  इसमें उन्होंने अपने पति और दूल्हे राजा मिथुन का भी जिक्र किया है  तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक और मिथुन एक दूसरे को पिछले 9 साल से डेट कर रहे थे।हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा था।

बॉलीवुड के कई हिट गानों में पलक जहां रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।वहीं मिथुन मेहरून ने शॉल के साथ ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है।  दोनों कपल एक दूसरे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।पलक के लहंगे पर गोल्डन वर्क खूब खिल रहा है।वहीं शेरवानी के साथ मिथुन भी महरून की पगड़ी में खूब हैं।

पलक मुच्छल के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।मिथुन-पलक की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि पलक ने ‘आशिकी 2’ में मिथुन के साथ कई हिट गाने गाए हैं।बताया जाता है कि इसी फिल्म के गाने पर काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया था। मिथुन संगीतकार और गायक के रूप में ‘आशिकी 2’ से जुड़े थे। वहीं पलक ने ‘छूं मैं या ना’ गाने में अपनी आवाज दी है। पलक की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply