साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब से कब तक, जाने इसका सूतक काल

Arti Jha
3 Min Read

2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में और बाकी राज्यों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।  भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण सूतक काल मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। 

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर की शाम 05:20 से शुरू होकर शाम 06.20 बजे तक रहेगा.  इसका सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले लगेगा।

भारत में साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण देश की राजधानी दिल्ली समेत गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी और कोलकाता में भी दिखाई देगा.  भारत में दिखाई देने वाले चंद्र ग्रहण के कारण इस दौरान विशेष ध्यान रखना होगा।

  दुनिया में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण-

चंद्रग्रहण उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से शुरू होगा-

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इसलिए सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09:21 बजे शुरू होगा।

  सूतक काल में रखें इन बातों का ध्यान-

1.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को आमतौर पर अशुभ समय माना जाता है।  इसे ऐसा समय कहा जा सकता है जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं।  सूतक ग्रहण की समाप्ति के बाद धार्मिक स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है।

2. सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए।  पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।  ग्रहण से पहले जिस बर्तन में आप पानी पीते हैं उसमें कुछ कुश और तुलसी के पत्ते डाल दें।

3. ग्रहण के बाद पीने का पानी बदलना चाहिए।  कई वैज्ञानिक शोधों से यह भी साबित हो चुका है कि ग्रहण के दौरान व्यक्ति की पाचन शक्ति काफी शिथिल हो जाती है।ऐसे में अगर दूषित खाना या पानी उनके पेट में चला जाए तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

4.चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया से बचना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply