14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस की गोद भराई सेरेमनी भी उनके घर पर हुई थी, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। अब आलिया भट्ट की डिलीवरी आने वाले महीनों में कभी भी हो सकती है। किस महीने और किस अस्पताल में डार्लिंग एक्ट्रेस आलिया अपने बच्चे को जन्म देने जा रही हैं, आज हम आपके लिए ये पूरी जानकारी लेकर आए हैं।
आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी दिनों या दिसंबर की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. उनके करीबी सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस की डिलीवरी के लिए अस्पताल में उनका नाम पहले ही दर्ज हो चुका है और उनके नाम पर एक कमरा भी बुक हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी। आपको बता दें कि यह अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आलिया भट्ट बच्चे के जन्म के बाद अपने काम से लंबा ब्रेक लेने वाली हैं और लगभग एक साल तक अपने बच्चे के साथ पूरा समय बिताएंगी।
आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी सोनोग्राफी की पोस्ट से अपने प्रशंसकों को अपनी गर्भावस्था के बारे में सूचित किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार फिल्मों में एक्टिव रहने वाली आलिया हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन