आस्था का महापर्व छठ पूजा स्नान के साथ शुरू हुआ है। छठी मैया का पर्व सूर्य की पहली किरण और शाम को आखिरी किरण को अर्घ्य देकर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर महिलाएं व्रत रखती हैं और अच्छे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए प्रार्थना करती हैं। छठ पूजा में लोकगीतों का बहुत महत्व है। छठ के गीत लगभग हर घर में सुने जाते हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर छठ स्पेशल गाने रिलीज कर रहे हैं।ऐसे में छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रोजाना छठ गाने जारी हो रहे हैं।इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से सिंगर नेहा राज की सुरीली आवाज में छठ गाना ‘केरवा के पटवा पर’ रिलीज हो गया है।
छठ व्रत का महत्व बिहार-यूपी में अधिक देखा जाता है। इस दिन मनाया जाने वाला व्रत बहुत कठिन होता है क्योंकि इस दौरान लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है। बिहार में सूर्य उपासना का महापर्व छठ होते ही हर घर और मोहल्ले में छठ के गीत बजने लगते हैं।बिहार में इस त्योहार का एक अलग ही महत्व है, इस त्योहार में दूसरे देशों और शहरों में रहने वाले लोग भी बिहार आते हैं। इस त्योहार की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ‘केरवा के पतवा पर’ गाना रिलीज किया गया है।
गाने को एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति से छठ की तैयारी करने को कह रही हैं।वह यह भी कह रही हैं कि आसपास के लोग छठ गीत गा रहे हैं।इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने पति से घाट जाने की बात भी कर रही हैं। ‘केरवा के पटवा पर’ को नेहा राज ने गाया है। गाने के बोल एमएन सोनू ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।यह रवि पंडित द्वारा निर्देशित और दीपक पंडित द्वारा संपादित है।